बिल्हा ।। आपको बता दे कि अभी बिल्हा छेत्र के बिल्हा दगोरी मेंन रोड पर राखड़ का भंडार किया जा रहा है।
आपको बता दे कि आए दिन कई गाड़ियों से राखड़ भरकर लाया जाता है । और बिल्हा दगोरी मेंन रोड किनारे डम्प किया जा रहा है। जो हवा चलने के कारण राखड़ पूरा धूल बनकर रोड में उड़ता है । जिससे राहगिर अपनी जान जोखिम में डालकर आने जाने में मजबूर है। जिससे आने जाने वाले कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते है । इन बड़ी बड़ी गाड़ियों में राखड़ भर कर लाया जाता है जो रास्ते मे राखड़ हवा में उड़ते रहता है जिससे बाइक सवार के आँखों में पड़ने से आँख बंद हो जाता है और वह दुर्घटना का शिकार हो जाता है ।
इस समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों को सूचित भी किया जा चुका है मगर इससे कोई समाधान निकलता नज़र नही आ रहा है।
अब देखने वाली बात यह होंगी की खबर लगने के बाद अधिकारी इस पर किस प्रकार से संज्ञान लेते हैं या ऐसी आम जनता को मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।















