Headlines

ऑपरेशन प्रहार के तहत् बिल्हा पुलिस को मिली सफलता शराब परिवहन करते आरोपी पकडाया

आरोपी देशी शराब ब्रिकी हेतु परिवहन कर रहा था देशी शराब 44 पाव मात्रा 7.920 लीटर की बरामदगी। परिवहन मे प्रयुक्त मो0सा0 प्लेटिना किया गया जप्त। आरोपी को किया गया गिरफ्तार। आरोपीको भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

उमनि एवं वपुअ रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी की प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 29.03.2026 कोे मुखबीर सूचना पर भैसबोड मेन रोड के पास मोटर सायकल प्लेटीना क्रमांक सीजी10बीडी 8171 मे अवैध शराब परिवहन करते संतोष सेन पिता स्व. चिन्ताराम सेन उम्र 60 वर्ष निवासी दगौरी के कब्जे से मो0सा0 मे रखे बैगनी रंग के राजश्री थैला मे 44 पाव प्लेन देशी शराब मात्रा 7.920 लीटर कीमती 3520 रूपये व मोसा जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

नाम आरोपी – संतोष सेन पिता स्व. चिन्ताराम सेन उम्र 60 वर्ष निवासी दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)


उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, प्र.आर. 786 अनिल कुमार बंजारे, आरक्षक 114 अनिल जगत, 851 मौसम साहू का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *