Headlines

जन संवाद स्वस्थ पंचायत सम्मेलन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा के अधीन सांस्कृतिक भवन बिल्हा में संपन्न

बिल्हा ।।  जन संवाद स्वस्थ पंचायत सम्मेलन जो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा के अधीन सांस्कृतिक भवन बिल्हा में संपन्न जहां लगभग 450 मितानिनो ने अपनी भागीदारी निभाई !

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत के अध्यक्ष डॉ रामकुमार कौशिक तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेंडरे एवं मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल तथा  पुनीता डहरिया रही ! कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस के गुप्ता जिला समन्वयक पुनीता वर्मा जी , ब्लॉक समन्वयक संतोषी पात्रे,महेंद्र सूर्यवंशी ,आशा सोनवानी, लता साहू एवं लक्ष्मण यादव , इंद्र जीत सिंह क्षत्रि,  कुसुम साहू,  राजकुमार बरगाह तथा समस्त प्रेरक उपस्थित रहे ! कार्यक्रम को विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक अनिल गढ़ेवाल ने भी संबोधित किया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मितानिनो की तारीफ करते हुए कहा कि आपने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर छत्तीसगढ़ में मिसाल कायम किए हैं, वहीं मुख्य अतिथि डॉ रामकुमार कौशिक ने मितानिनों को स्वास्थ्य विभाग की रीड की हड्डी कह कर सम्मानित किये कार्यक्रम में आए अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन बीएमओ डॉ. एस के गुप्ता  के द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *