मुंगेली। शासकीय प्राथमिक शाला छुईहा में पदस्थ सहायक शिक्षक स्वर्गीय मुकेश उपाध्याय के निधन उपरांत शासन के नियमानुसार प्रदान की जाने वाली अग्रेशिया राशि उनके परिवार को सौंपी गई।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती डॉ. प्रतिभा मंडलोई ने स्व. उपाध्याय की धर्मपत्नी को यह सहायता राशि प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में शासन व शिक्षा विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
डॉ. मंडलोई ने कहा कि स्वर्गीय उपाध्याय एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे, जिनकी सेवाएं सदैव याद की जाएंगी। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।