60 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए प्रतिभागी..

सरगांव। 25वीं शालेय खेलकूद 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 जुलाई 2025, दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे से सेजेस सरगांव में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं शामिल रहे। शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को संभाग स्तर के लिए चुना गया है।
चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से
ऋषभ निषाद, शुभम लहरी, मयंक साहू, समीर मनहर, धर्मेंद्र साहू, देवराज साहू, पीयूष यादव, इसरार खान, चरण दास, निर्भय साहू
वहीं बालिका वर्ग से
श्रद्धा, सायना, पलक, भावना, योगेश्वरी, तैयबा, निशा, सवीना, शीतल, उर्वशी, जासु और नीलिमा का चयन किया गया है।
ये सभी खिलाड़ी शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय परिसर जीपीएम में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
प्रतियोगिता में सेजेस सरगांव, कस्तूरबा गांधी विद्यालय सरगांव, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगांव और सरगांव कराते स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बिलासपुर कराते स्कूल के जज एवं रेफरी राजेश सारथी व उनकी टीम तथा सरगांव कराते स्कूल के मुख्य प्रशिक्षक चैतराम साहू का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल समिति अध्यक्ष रामजुदवान साहू, विशिष्ट अतिथि भावी पार्षद एवं भाजयुमो उपाध्यक्ष उदित साहू, आत्मरक्षा प्रशिक्षक ठगेश्वर साहू, स्कूल प्राचार्य स्नेहलता चंद्रा, व्यायाम शिक्षक माहेश्वरी ध्रुव और अजमत हुसैन उपस्थित रहे। आयोजन की जानकारी आयोजकों ने दी।
इस अवसर पर जिला कराते संघ मुंगेली के अध्यक्ष नेहरू साहू ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा,
“कराते सिर्फ खेल नहीं बल्कि विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है, यह आत्मबल और आत्मविश्वास को बढ़ाता है।”
प्रतियोगिता सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों, शिक्षकों और अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।