Headlines

28 पाव देशी मसाला शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त



मुंगेली, सरगांव// 17 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली के निर्देश पर अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत सरगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लाल रंग की होंडा मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 22 W 7516) में अवैध देशी मसाला शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर थाना सरगांव पुलिस ने मौहार पारा सड़क किनारे घेराबंदी कर आरोपी राजेंद्र साहू (31 वर्ष), पिता दिलीप साहू, निवासी ग्राम मदकू को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 28 पाव देसी मसाला शराब (कुल 5.040 बल्क लीटर), जिसकी कीमत लगभग 2,800 रुपये है, बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त 20,000 रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। इस प्रकार कुल 22,800 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी तथा न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक अशोक कौशिक, आरक्षक हकीम अली, विश्वनाथ सिंह राजपूत एवं रिपिन बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *