Headlines

कबाड़ से जुगाड़: शासकीय प्राथमिक शाला अंडा में छात्रों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

सरगांव//  शासकीय प्राथमिक विद्यालय अंडा में विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच देने एवं उनकी कलात्मक दक्षता को निखारने के उद्देश्य से कबाड़ से जुगाड़ कला प्रदर्शनी एवं दक्ष आकलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने कबाड़ समझे जाने वाले पुट्ठे, कागज, मिट्टी आदि का उपयोग कर सुंदर एवं आकर्षक कलाकृतियों का…

Read Full News

शिवनाथ नदी के स्टॉपडेम में पानी सूखने और अवैध रेत उत्खनन पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

मुंगेली। शिवनाथ नदी के मदकू द्वीप और सांवतपुर स्टॉपडेम में पानी सूखने और अवैध रेत उत्खनन की समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक ने प्रशासन को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए अवैध रेत उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी…

Read Full News

श्री हरिहर क्षेत्र ठेलकी द्वीप पर मंडराता संकट: अंधाधुंध पेड़ कटाई से अस्तित्व पर खतरा

सरगांव। जलवायु परिवर्तन, पानी के अत्यधिक दोहन और पर्यावरणीय असंतुलन के कारण सदानीरा के रूप में जानी जाने वाली शिवनाथ नदी मार्च महीने में ही सूख गई है। इस नदी के सूखने से क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है और श्री हरिहर क्षेत्र ठेलकी द्वीप का अस्तित्व भी गंभीर खतरे में पड़ गया है।…

Read Full News

अमन यादव के नेतृत्व में सरगांव में देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत

सरगांव// भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं बिहार प्रभारी, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के बिलासपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत सरगांव में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व जनपद पंचायत प्रत्याशी अमन यादव ने किया, जबकि छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद घृतलहरे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस स्वागत समारोह में…

Read Full News

राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता में भटगांव पंथी पार्टी को द्वितीय पुरस्कार

बेमेतरा। संस्कृति व्यापार मेला महोत्सव 2025 के अंतर्गत राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन ड्रीम सन राइस वेलफेयर सोसाइटी बेमेतरा एवं सतनामी समाज कल्याण एवं विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस प्रतियोगिता में भटगांव पंथी पार्टी, जिला मुंगेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन 31…

Read Full News

प्रधानमंत्री की संवेदना से खिला एक पल-एक बेटी की कला को मिला आदर और अपनापन

एक कला, एक नजर, और एक वादा – यह क्षण बना एक प्रेरणा की मिसाल“मैं आपको चिट्ठी भेजूंगा बेटा – मोहभट्ठा की आमसभा में प्रधानमंत्री मोदी का दिल छू लेने वाला क्षणछत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा ग्राम में आयोजित आमसभा और लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान एक ऐसा मानवीय…

Read Full News

प्राचार्य पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग, सचिव से मिला प्रतिनिधिमंडल

रायपुर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षक, व्याख्याता, कर्मचारी और अधिकारी संगठनों ने संयुक्त रूप से प्राचार्य पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग को लेकर विभिन्न विभाग प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान आरक्षण सहित पदोन्नति फोरम के प्रतिनिधियों ने सचिव लोक सेवा आयोग, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव स्कूल शिक्षा…

Read Full News

हेमंत निषाद का जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयन

पथरिया। पथरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला अमलडीहा (संकुल केंद्र मुंडादेवरी) के छात्र हेमंत निषाद ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024-25 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हेमंत की इस उपलब्धि पर शाला के प्रधान पाठक श्री रमेश राजपूत, वरिष्ठ शिक्षक श्री रुपेन्द्र जोल्हे और श्री केशव पांडेय…

Read Full News

डांड गांव की छात्रा शांतिरानी का नवोदय विद्यालय में चयन, गांव में हर्ष

सरगांव। ग्राम डांड गांव (जिला मुंगेली) के शासकीय प्राथमिक शाला की छात्रा शांतिरानी घोसले (पिता श्री कोमल घोसले) ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025-26 में सफलता प्राप्त की है। उनके चयन से गांव में हर्ष का माहौल है। इस परीक्षा में लगभग 6,000 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 40 छात्रों…

Read Full News

सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना रेफरल सेंटर, गर्भवती महिलाओं की जान जोखिम में..

सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगर पंचायत क्षेत्र का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल होने के बावजूद मात्र एक रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। यहां मामूली बीमारियों में भी मरीजों को सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया जाता है। सबसे अधिक दिक्कत गर्भवती महिलाओं को होती है, जिन्हें उचित इलाज न मिलने से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं…

Read Full News