Headlines

बरछा के प्रधान पाठक जगदेव प्रसाद लहरें हुए सेवानिवृत्त — शिक्षा विभाग परिवार ने दी भावभीनी विदाई

पथरिया// सरगांव। शिक्षा जगत में चार दशक से अधिक समय तक अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले श्री जगदेव प्रसाद लहरें, प्रधान पाठक, पूर्व माध्यमिक शाला बरछा आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को अर्धवार्षिकीय आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। श्री लहरें ने अपने जीवन के 42 वर्ष शिक्षा विभाग में समर्पित भाव से…

Read Full News

अशासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को बीईओ ने लगाई फटकार.. शासन की योजनाओं में लापरवाही पर जताई नाराजगी, तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सरगांव। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पथरिया प्रतिभा मंडलोई द्वारा सरगांव क्षेत्र के अशासकीय शालाओं के संस्था प्रमुखों की बैठक हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या सरगांव में आयोजित की गई। बैठक में अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अपार आईडी, आयुष्मान कार्ड, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र एवं युडाइस डाटा अपडेट की स्थिति की समीक्षा की गई।…

Read Full News

‘साइकिल के साथ उड़ान’ – अम्बालिका साहू ने सरस्वती योजना से बालिकाओं में भरा आत्मविश्वास

सरगांव। मुख्यमंत्री निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत शुक्रवार को शासकीय हाई स्कूल धमनी में सायकल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा नवमी़ की 16 बालिकाओं को निःशुल्क सायकल प्रदान की गई। योजना का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना…

Read Full News

एक दिया विद्यालय के नाम — खुशियों की दिवाली मनाओ कार्यक्रम का हुआ आयोजन.. शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बछेरा में बच्चों ने सजाए दीप, दी पर्यावरण संरक्षण की सीख

पथरिया/ बछेरा।/  दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बछेरा में “एक दिया विद्यालय के नाम – दिया सजाओ, खुशियों की दिवाली मनाओ” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन सहायक शिक्षक लक्ष्मी कांत जड़ेजा एवं सहायक शिक्षिका श्रीमती विमलेश्वरी यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी…

Read Full News

“शिक्षा से सशक्त होगी बेटी, सशक्त होगी समाज की नींव” मुख्यमंत्री निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत बालिकाओं को मिली साइकिलें..

सरगांव। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगांव की 108 छात्राओं एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की 24 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई। कुल 132 छात्राओं को इस योजना के तहत साइकिल की सौगात मिली। यह जनकल्याणकारी योजना माननीय…

Read Full News

संकुल केंद्र धमनी में सम्पन्न हुआ मुख्यमंत्री शाला गुणवत्ता अभियान 2025-26 के तहत सामाजिक अंकेक्षण

सरगांव – मुख्यमंत्री शाला गुणवत्ता अभियान 2025-26 के अंतर्गत संकुल केंद्र धमनी के समस्त शालाओं में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अभियान का उद्देश्य शालाओं में शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जनभागीदारी एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना रहा । सामाजिक अंकेक्षण के तहत प्रत्येक शाला में नोडल अधिकारी, शिक्षकों, पालकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा…

Read Full News

25 लाख की लागत से बने सरगांव के नवीन शाला में लापरवाही

11 माह में ही दरारें, टपकती छत; शौचालय अधूरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में… सरगांव// नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 01 खपरी में जिला खनिज संस्थान न्यास मद से स्वीकृत नवीन शाला भवन, शौचालय, किचन शेड और अहाता निर्माण में गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। 25 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले इस…

Read Full News

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने डीएवी स्कुल मे बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का दिया संदेश..

मुंगेली – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा संचालित “पहल अभियान ” कार्यशाला का आयोजन पथरिया शहर के डी ए वी पब्लिक स्कूल में किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल, विशिष्ट अतिथि एस.डी.एम. माननीय रेखा चंद्रा,समाजसेवी शैलजा स्वामी काउंसलर,नगर पंचायत पथरिया सी.एम.ओ अनुराधा राजमणी, टी आई पथरिया थाना प्रसाद सिन्हा…

Read Full News

“शिक्षा विभाग सख्त: पथरिया के तीन शासकीय स्कूल समय से पहले बंद, निलंबन तक की चेतावनी”

स्कूल समय से पहले बंद मिलने पर नोटिस, शिक्षकों पर होगी सख़्त कार्यवाही पथरिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) डॉ. प्रतिभा मंडलोई ने 24 सितम्बर को पथरिया विकासखंड के विभिन्न शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्कूल निर्धारित समय से पहले बंद पाए गए। डॉ. मंडलोई ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक…

Read Full News

विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

सरगांव – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत क्लब संकुल अंडा में विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संकुल धमनी, ककेडी एवं अंडा के कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, गणितीय ज्ञान और…

Read Full News