निपनिया में नवरात्रि पर सेवा और भक्ति का संगम, रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्तदान, 50 मरीजों की हुई नेत्र जांच
बिल्हा/निपनिया। नवरात्रि के पावन अवसर पर सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति, निपनिया बिल्हा द्वारा नवरात्रि के सातवें दिन निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवा मित्र मंडली ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया। वहीं, शिविर में लगभग 50 मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण भी किया गया।…
