Headlines

निपनिया में नवरात्रि पर सेवा और भक्ति का संगम, रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्तदान, 50 मरीजों की हुई नेत्र जांच

बिल्हा/निपनिया। नवरात्रि के पावन अवसर पर सिद्धिविनायक दुर्गा उत्सव समिति, निपनिया बिल्हा द्वारा नवरात्रि के सातवें दिन निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवा मित्र मंडली ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया। वहीं, शिविर में लगभग 50 मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण भी किया गया।…

Read Full News

बिल्हा में सड़क हादसे के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हाइवा चालक गिरफ्तार

बिल्हा/बिलासपुर, 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनिया मेन रोड स्थित महावीर पेट्रोल पंप के बिल्हा में सड़क हादसे के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हाइवा चालक गिरफ्तार पास हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत के मामले में बिल्हा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाइवा चालक…

Read Full News

मदकू महोत्सव के लिए 15 लाख रुपये की अनुदान राशि की घोषणा पर सेवा समिति ने धरमलाल कौशिक का जताया आभार

सरगांव। श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में आयोजित आंगन मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मदकू महोत्सव के आयोजन हेतु 15 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा किए जाने पर श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस संबंध में समिति के…

Read Full News

कमल दास मानिकपुरी की मौत के मामले में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

बिलासपुर/बिल्हा। ग्राम पंचायत सेवती में 28 वर्षीय युवा कोटवार कमल दास मानिकपुरी की असमय मृत्यु के मामले को लेकर ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। विद्युत विभाग की कथित लापरवाही और क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों एवं विद्युत अव्यवस्था को लेकर 14 अक्टूबर को तिफरा स्थित…

Read Full News

मजदूरों के हितों की रक्षा करने एकजुट होकर काम करने का संकल्प

*भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री बने राजेंद्र मांडले भारतीय मजदूर संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन कायस्थ भवन मुंगेली में आयोजित किया गया। अधिवेशन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। रविकांत सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष, राजेंद्र मंडले को जिला मंत्री, अजय शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष और मनीष कुमार सोनकर…

Read Full News

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

मुंगेली / सरगांवसरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, चन्द्रखुरी (बैतलपुर) में प्राचीन वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के अद्भुत समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेला (दिनांक 8-9 अक्टूबर 2026) अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, गणितीय कौशल,…

Read Full News

कोटा में रजक समाज को सामुदायिक भवन के लिए अतिरिक्त भूमि मिली, सामाजिक गतिविधियों के विस्तार की उम्मीद

कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति परिक्षेत्र लमैर ने अतिथियों का किया सम्मान, सहयोग के लिए जताया आभार (बिलासपुर) कोटा। कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति परिक्षेत्र लमैर (कोटा) द्वारा समाज के हित में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों की सफलता पर अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान कर आत्मीय आभार व्यक्त किया गया। नगर पालिका कोटा के…

Read Full News

5.04 करोड़ की सड़क दो माह में बदहाल, कोयला लोड हाईवा धंसा तो खुली मजबूती की पोल

पेंड्री-स से बदरा-ब तक 10 किलोमीटर सड़क की हालत खराब, किनारे उखड़े और जगह-जगह गड्ढे; हाईवा निकालने दो हाइड्रा व एक लोडर की लेनी पड़ी मदद, 24 घंटे बाद निकला वाहन तीन कोल डिपो और पांच राइस-पोहा मिलों से भारी वाहनों की आवाजाही पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की शिकायत; जांच और…

Read Full News

जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में  जनपद अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित कर बांटे ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ पुरस्कार

बिल्हा । जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक ने संकुल केंद्र कन्या बिल्हा के अंतर्गत संचालित जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से सीधा संवाद स्थापित कर अपने बचपन के संस्मरण साझा किए। डॉ. कौशिक ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों व कथनों से प्रेरणा लेने, नियमित…

Read Full News

शिक्षकों की उपस्थिति और पढ़ाई में लापरवाही पर सख्ती प्राचार्यों से मांगा स्पष्टीकरण

संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश बिलासपुर // संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर अश्विनी भारद्वाज ने सहायक संचालक प्रकाश तिवारी के साथ बिल्हा, चकरभाठा, हरदी एवं हिर्री के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, निर्धारित कालखंडों में अध्यापन, विद्यालय संचालन और मध्यान्ह…

Read Full News