
मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने दिए कड़े निर्देश.. अवैध गतिविधियों पर सख्ती, साइबर फ्रॉड व महिला अपराधों पर तत्काल कार्रवाई का आदेश
मुंगेली, 08 अप्रैल 2025 — जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त व जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के नेतृत्व में आज पुलिस कार्यालय स्थित संवाद कक्ष में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस…