संयुक्त शिक्षक संघ एवं बीईओ पथरिया के मध्य 12 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति, शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण कार्य पूर्ण एवं आंशिक कार्य प्रगति पर, सहमति से घेराव टला
पथरिया – शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के आक्रामक तेवर और प्रस्तावित घेराव आंदोलन से पूर्व प्रशासन ने सकारात्मक पहल करते हुए अधिकांश मांगों पर कार्य पूर्ण कर लिया, जबकि शेष मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया। इसी के चलते शनिवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी…
