Headlines

rajkumar yadav

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर कड़ी कार्रवाई..

सरगांव समिति प्रबंधक को नोटिस, अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश मुंगेली, 07 जनवरी 2026।जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने पथरिया विकासखंड के धान खरीदी केंद्र सरगांव, सांवतपुर एवं धूमा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी की…

Read More

शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर डीपीआई से संयुक्त शिक्षक संघ की लंबी चर्चा, शीघ्र समाधान का मिला भरोसा

रायपुर – छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षक संवर्ग की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर 06 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने संचालक लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) एवं एससीईआरटी से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इंद्रावती भवन, नया रायपुर में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन…

Read More

पथरिया में जर्जर सड़क व धूल समस्या को लेकर ज्ञापन, एक सप्ताह में समाधान की मांग

पथरिया (मुंगेली)। तहसील कार्यालय पथरिया के सामने जर्जर सड़क एवं अत्यधिक धूल से उत्पन्न हो रही जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जन संघर्ष मोर्चा सरगांव–पथरिया के बैनर तले प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। यह आवेदन संयोजक दिलीप कौशिक के अगुवाई में प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि तहसील कार्यालय व आसपास…

Read More

मुंगेली प्रवास के दौरान टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात, स्क्रीनिंग कमेटी चेयरपर्सन बनने पर दी गई बधाई

मुंगेली/सरगांव। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माननीय टी.एस. सिंहदेव जी के मुंगेली प्रवास के दौरान सरगांव नगर के पार्षद कृष्णा साहू ने नांदघाट चौक में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर तमिलनाडु एवं पांडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कमेटी की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन बनाए जाने पर उन्हें बधाई…

Read More

छेरछेरा पुन्नी मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी, 4 जनवरी को होगा समापन

सरगांव।मुंगेली जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप, मदकू में परंपरागत छेरछेरा पुन्नी मेला 26 दिसंबर 2025 से श्रद्धा, आस्था और उल्लास के वातावरण में निरंतर जारी है। यह ऐतिहासिक मेला आगामी 4 जनवरी 2026 को मातर पर्व के साथ विधिवत रूप से सम्पन्न होगा। वर्षों से चली आ रही…

Read More

सरगांव में धूमधाम से मनाई जाएगी परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती

मुंगेली//सरगांव                       नगर पंचायत सरगांव में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर जयंती समारोह, भूमिपूजन एवं सतनाम संदेश शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम का आयोजन 30 दिसंबर 2025, मंगलवार को सतनाम भवन, नगर…

Read More

आईटी प्रकोष्ठ से शिव पाण्डेय बने बिल्हा विधानसभा संयोजक

सरगांव।   विधानसभा बिल्हा की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने एक अहम निर्णय लेते हुए आईटी प्रकोष्ठ से सक्रिय कार्यकर्ता शिव पाण्डेय को विधानसभा संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष मान. दीनानाथ केशरवानी द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर घोषित की गई।नियुक्ति के बाद शिव पाण्डेय ने क्षेत्रीय विधायक एवं…

Read More

टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया मिला शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से, टेट की अनिवार्यता समाप्त कराने को लेकर केंद्र सरकार से सकारात्मक वार्ता – केदार जैन

रायपुर – देश के लगभग 25 लाख शिक्षकों से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषय—टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त कराने—को लेकर टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल की भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री माननीय श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी के साथ महत्वपूर्ण एवं सार्थक वार्ता सम्पन्न हुई। यह बैठक शिक्षकों के हितों की दृष्टि से…

Read More

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, नवाब खान बने शोध एवं नीति प्रभारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा दिनांक 16 दिसंबर 2025 को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से की गई है। घोषित सूची के अनुसार श्री नवाब खान को शोध एवं नीति प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…

Read More

ग्राम कंचनपुर के वरिष्ठ नागरिक शत्रुहनलाल सोनी का निधन

लोरमी/मुंगेली।ग्राम पंचायत कंचनपुर–राजपुर के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ नागरिक श्री शत्रुहनलाल सोनी का मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से ग्राम सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। परिवारजनों के अनुसार, श्री सोनी का अंतिम संस्कार ग्राम कंचनपुर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। वे अपने…

Read More