शिक्षा व्यवस्था सुधार के लिए लगातार प्रयास : विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
सरगांव। विकासखंड शिक्षा अधिकारी पथरिया प्रतिभा मंडलोई द्वारा प्राथमिक शाला पत्थरगढ़ी, पूर्व माध्यमिक शाला पत्थरगढ़ी एवं हाई स्कूल पत्थरगढ़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन, पठन-पाठन व्यवस्था एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान मंडलोई ने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी ग्रहण किया…